Chhattisgarh

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में डॉ. अनिल तिवारी शामिल, प्रदेश नेतृत्व ने जारी की सूची

जांजगीर-चांपा। जिले के शिक्षाविद एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व डॉ. अनिल तिवारी को भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस नियुक्ति पर हर्ष जताया है।

डॉ. तिवारी लंबे समय से शिक्षा, सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता देते रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में वे ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श के क्षेत्र में भी विशेष रूप से पहचाने जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ में स्थान मिलने से नीतियों और गतिविधियों में जमीनी अनुभव का लाभ मिलेगा। जिले के कई सामाजिक संगठनों और स्थानीयजनों, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे प्रदेश स्तर पर काम करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

डॉ. तिवारी ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button