भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं ने मनाया भव्य प्रदेश स्तरीय तीज मिलन समारोह

रायपुर, 20 सितम्बर 2026। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर, रजबंधा मैदान, रायपुर में भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य प्रदेश स्तरीय हरियाली तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मछुआरा समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और लोककलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू निषाद, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, ने मछुआरा समाज की बहनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्र एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए श्रम विभाग में पंजीयन कराने तथा घर से किए जाने वाले कार्यों के माध्यम से महिलाओं को सहयोग एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती विभा अवस्थी ने निषाद एवं केंवट समाज की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मातृशक्ति के लिए एक परिवार की तरह है, जहां महिलाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकती हैं। उन्होंने तीज पर्व के त्याग, तपस्या, व्रत एवं उपवास की परंपरा का सुंदर वर्णन करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

डॉ. कृतिका जैन, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं पार्षद, नगर निगम रायपुर ने सभी बहनों को तीज की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं को संगठित रहकर मिल-जुलकर समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।
प्रदीप कैवर्त, प्रदेश संयोजक भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ ने अपने उद्बोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मछुआरा समाज सहित विभिन्न वर्गों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोककलाओं ने बांधा समां
भव्य तीज मिलन समारोह में मछुआरा समाज की महिलाओं द्वारा राधा-कृष्ण एवं शंकर-पार्वती की आकर्षक झांकी और नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की पारंपरिक सुआ नृत्य, कर्मा, ददरिया सहित विभिन्न लोककलाओं की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं।
महिलाओं के लिए फुगड़ी, नींबू-चम्मच दौड़ एवं रस्साकशी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन खेलों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बचपन की यादों को ताजा किया।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रेमलता निषाद, प्रदेश सह संयोजक भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ, युगल किशोर कैवर्त, श्रीमती पूनम कैवर्त, श्रीमती संगीता निषाद, श्रीमती सुनीता धुरंधर, पार्षद एवं सभापति नगर पंचायत आरंग, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा श्रीमती चंद्रकुमारी निषाद, देविका निषाद, प्रेमीन निषाद, गीता निषाद, संतोषी, लक्ष्मी, आशा, भारती, भावना, लक्ष्मी ग्वाल, उषा, रीना, भारती, सरस्वती, आरती, सोनी, सुशीला, उत्तरा, रेवती, निर्मला, अंजू सहित बड़ी संख्या में समाज की बहनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में मन्नूलाल धीवर, जिला संयोजक रायपुर शहर, विशेसर, दिनेश, गंगाधर निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समाजजन भी उपस्थित रहे।
मंच संचालन एवं आभार
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती पूनम कैवर्त एवं युगल किशोर कैवर्त ने प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अंजू मटियारा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज की बहनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर सुंदर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्होंने प्रदेश के सभी स्वजातीय भाई-बहनों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए हृदय से धन्यवाद, आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन सभी के प्रेम, सहयोग और सहभागिता से सफल एवं यादगार बन पाया है। आपका स्नेह ही हमारी शक्ति है और आपका सहयोग ही हमारी सफलता है। इसी एकता, प्रेम और भाईचारे के साथ मछुआरा समाज को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
समस्त मछुआरा समाज एवं उपस्थित मातृशक्ति को हरियाली तीज मिलन समारोह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।




