बीमारी से तंग बुजुर्ग किसान ने दी जान

कानपुर, 05 दिसम्बर। घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र में ललई पुर गांव में रविवार को बीमारी से तंग बुजुर्ग किसान ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।घाटमपुर के ललई पुर गांव निवासी सेवाराम द्विवेदी 75 वर्ष खेती करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि बीते काफी दिनों से वह बीमारी से पीड़ित था। रविवार को वह बगैर बताए घर से निकला और गांव के बाहर स्थित रेलवे ट्रैक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह देखते ही ग्रामीणों ने घटना की सूचना उसके परिजन एवं पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर कोतवाली ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि बीते काफी दिनों से वह बीमारी से परेशान था। उपचार कराया जा रहा था, लेकिन उसे कोई निदान नहीं मिल पा रहा था। उन्हें आशंका है कि बीमारी से तंग होकर उसने खुदकुशी कर ली।

Related Articles

Back to top button