Chhattisgarh
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: नितिन नबीन के प्रस्तावक बने पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नितिन नबीन के नामांकन में छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल प्रस्तावक बने।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नारायण चंदेल द्वारा नितिन नबीन के नाम का प्रस्ताव किया जाना संगठन के भीतर उनके मजबूत समर्थन और विश्वास को दर्शाता है। माना जा रहा है कि नितिन नबीन के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
बीजेपी के इस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं पार्टी इसे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मान रही है।
Follow Us




