बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण: सीएम हेल्प लाइन : रतलाम सहित 14 जिलों को ए ग्रेड

[ad_1]
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सीएम हेल्प लाइन 181 पर बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण में बिजली कंपनी क्षेत्र के 15 जिलों में से 14 जिलों को ए ग्रेड मिला है। इनमें रतलाम के अलावा आलीराजपुर, शाजापुर, इंदौर, आगर, झाबुआ, उज्जैन, देवास, धार, , बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, नीमच, मंदसौर शामिल है। ये सभी जिले ए ग्रेड में आए हैं।
बिजली कंपनी के एमडी अमित तोमर ने बताया बिजली आपूर्ति, मीटर रीडिंग, बिलिंग, उपभोक्ता संवाद पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कंपनी द्वारा शिकायत निवारण के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी स्तर पर मुख्य महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी, रीजन में मुख्य अभियंता और जिलों मे अधीक्षण अभियंता नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा एवं त्वरित समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी कारण कंपनी एवं जिलों की रेटिंग में सतत सुधार आ रहा है। ताजा जारी सूची में पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी के 15 में से 14 जिले ए ग्रेड में आए हैं।
Source link




