Chhattisgarh

बिजली उत्पादन में अपना परचम लहराया एनटीपीसी लारा, पूरे एनटीपीसी में दूसरा वेस्ट स्टेशन: सुभाष ठाकुर

NTPC लारा में 27 मार्च 2026 को एक मीडिया इंटरेक्शन ऑर्गनाइज़ किया गया। श्री सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख (NTPC लारा) ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए लारा स्टेशन की उत्पादन उपलब्धि, पर्यावरण सरंक्षण, राख़ उपयोगिता और नैगम सामाजिक दायित्व निर्वहन के प्रति खुल कर चर्चा किया। वित्त वर्ष -2025-26 में लारा स्टेशन ने 90.24 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (PLF) के साथ 12648.02 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया और एनटीपीसी का दूसरा सबसे अच्छा स्टेशन बना।

राख उपयोगिता मेन भी लारा स्टेशन ने बहुत अकन्हा प्रदर्शन करते हुए लगभग 110 प्रतिशत उपयोगिता हसील किया। मीडिया वालों से बातचीत करते हुए ठाकुर ने कहा कि लारा पावर जेनरेशन के मामले में देश का सबसे अच्छा पावर स्टेशन बनने की राह पर है, जो की विकसित छत्तीसगढ़ और भ्कसित भारत की लक्ष्य को हासिल करने के लिए समर्पित है।

पावर जेनरेशन के अलावा, लारा स्टेशन अपनी नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, खेल कूद, मूलभूत सुविधाओं का विकास एवं दिव्यङ्ग कल्याण की दिशा मेन कार्य कर रहा है। इस पत्रकार वार्ता में सभी बड़े प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्रोफेशनल्स के लगभग 70 रिपोर्टर शामिल हुए।

श्री लक्ष्मी नारायण प्रजापत, DGM (TS) ने रायगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए NTPC द्वारा की जाने वाली कार्य जैसे बिजली बनाने, स्टेज-II का निर्माण कार्य और CSR-CD कार्य पर एक छोटी प्रस्तुति दी गई ।

इस मौके पर श्री केशव चंद्र सिंह रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन एम अनुरक्षण), श्री अशोक कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं फ्यूल मैनेजमेंट), श्री जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री विनय जायसवाल, अपर महाप्रबंधक (EEMG), श्री मनीष कुमार, अपर महाप्रबंधक (तकनीक सेवाएँ) मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button