बालाघाट का डोंगरबोड़ी जलाशय फूटा: 100 हेक्टेयर में पली मछलियां बही, फसलों को भी नुकसान

[ad_1]

बालाघाट32 मिनट पहले

बालाघाट जिले में हो रही लागतार बारिश के चलते जहां नदी नाले उफान पर हैं। शुक्रवार को मुख्यालय से 20 किमी दूरी पर समनापुर के समीप ब्रिटिश कालीन डोंगरबोड़ी का जलाशय फूट गया। जलाशय फूटने से आसपास के क्षेत्र में हा-हा कार मच गया।

प्राचीन तालाब से क्षेत्र में सिंचाई होती थी। डैम के फूटने के बाद बहे ानी से कई खेतों की फसल बह गई। करीब 100 हेक्टेयर में फैले इस जलाशय की मछलियां भी पानी में बह गई।जिले में लगातार हो रही बारिश से जलाशय की जर्जर पार फूट गई। यह तालाब ओरमा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है। यह 100 हेक्टेयर में फैला था।

जलाशय में जंगल और पहाड़ों का पानी स्टोर होता था। जलाशय में क्षमता से अधिक पानी जमा होने से यह फूट गया। जलाशय टूटने से मछुआरों को लाखों रुपए के नुकसान का दावा किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button