Chhattisgarh

बाइक सवार युवक की 25 फीट पुल से नीचे गिरकर हुई दर्दनाक मौत

कोरबा, 2 अगस्त । कोरबा कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजकम्मा के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग नाला पर बने पुल से लगभग 25 फीट नीचे गिर कर बाइक सवार युवक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई l


मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक 36 वर्षीय मनीष कुमार है जोकि सड़क निमार्ण में लगे डीबीएल कंपनी के कर्मचारी बताया जा रहा है, वहीं घटना की जानकारी होने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची,और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button