Chhattisgarh

बसंत पंचमी पर जांजगीर के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के 66 वर्ष पूरे, 1960 में हुई थी स्थापना, श्रद्धा-आस्था का प्रमुख केंद्र बना मंदिर

जांजगीर चांपा, 20 जनवरी । जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर के पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर 23 जनवरी को अपना 66वां स्थापना दिवस मनाएगा 1960 में बसंत पंचमी के अवसर पर नैला निवासी गणेश जी लाल गुलाबचंद अग्रवाल नामक भक्त ने इस मंदिर की स्थापना की थी तब से लेकर आज तक यह मंदिर भक्तों की अगाध आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ हैं मंदिर के इतिहास के संदर्भ में जानकारी देते हुए ।

मंदिर के मुख्य पुजारी किरण कुमार मिश्रा ने बताया कि मंदिर की स्थापना आचार्य रामनिवास शर्मा नैला व श्याम कुमार मिश्रा द्वारा के बसंत पंचमी के दिवस पर किया गया था इस मंदिर के प्रथम पुजारी पंडित स्व.श्याम कुमार मिश्रा थे उनके बाद बंशीलाल उपाध्याय ने 10 वर्ष तक पूजन कार्य किया वर्तमान में अरुण कुमार मिश्रा किरण कुमार मिश्रा के द्वारा हनुमान जी की सेवा की जा रही है जांजगीर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम के सामने श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर आगामी 23 जनवरी 2026 को अपने 66 वर्ष पूर्ण कर रहा है। वर्षों से यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र बना हुआ है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।


मंदिर की विशेष पहचान दक्षिणमुखी हनुमान जी की प्रतिमा है, जिसे संकट निवारण और शक्ति प्रदान करने वाला माना जाता है। स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण का आयोजन भक्तों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक आस्था का भी प्रतीक है,जिसने पिछले 66 वर्षों में अनेक भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण की हैं।

Related Articles

Back to top button