बदहाल ट्रैफिक: 22 लोगों का स्टॉफ, एक भी चौराहे पर ट्रैफिक संभालने तैनात नहीं कर्मचारी

[ad_1]
दमोह40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शहर में इन दिनों यातायात की बदहाल स्थिति के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर रोज जाम लग रहा है और ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आती। फुटपाथों पर अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग इसका मुख्य कारण है। इस बदहाल ट्रैफिक को संभालने के लिए शहर में यातायात थाना भी संचालित है। लेकिन उसके बाद भी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल है। अब दीपावली का त्योहार नजदीक है। उसके बाद शादियों का सीजन शुुरू हो जाएगा। ऐसे में यदि समय रहते शहर के इस बदहाल यातायात को संभालने की प्लानिंग नहीं हुई तो अगले कुछ दिन यहां दिन में कई जाम लगेंगे। जिससे पूरे सीजन में शहरवासियाें को परेशानी होगी।
सामान्य दिनों में भी शहर के सभी मुख्य चौराहों पर जाम लगने से सभी परेशान हैं। शुक्रवार दोपहर भास्कर ने शहर के मुख्य चौराहों का जायजा लिया तो किसी भी व्यस्ततम मार्गों व चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी नजर नहीं आए और वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहन दौड़ते हुए निकलते रहे।
घंटाघर चौराहा: दोपहर 2 बजकर 41 मिनट, यातायात पुलिस नदारत, वाहन चालक ट्रैफिक सिग्नल को देखे बिना ही वाहनों को दौड़ाते हुए निकल रहे थे। सिग्नल देखे बिना ही वाहन आगे बढ़ाने के बाद कुछ वाहन चालकों ने जैसे ही रेड सिग्नल पर नजर पड़ी तो अचानक ब्रेक लगा दिए लेकिन ट्रैफिक कर्मी नदारत होने से उल्लंघन करते हुए आगे बढ़ गए। इस तरह का नजारा करीब 10 मिनट तक चलता रहा।
बस स्टैंड चौराहा से एवरेस्ट लॉज तिराहा: दोपहर 2 बजकर 55 मिनट, बस स्टैंड चौराहा और एवरेस्ट लॉज तिराहा पर एक भी ट्रैफिक कर्मी तैनात नहीं मिला। बस स्टैंड के पास यातायात पुलिस चौकी के सामने भी ट्रैफिक कर्मी नजर नहीं आए। बस स्टैंड से एवरेस्ट लॉज तिराहा के बीच कपड़ा दुकानों के सामने चार पहिया वाहनों के खड़े होने और सड़क पर हाथ ठेला खड़े होने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा था।
बकौली चौक से टॉकीज तिराहा : दोपहर 3 बजकर 10 मिनट, बकौली चौक और टॉकीज तिराहा पर यातायात पुलिस कर्मी गायब थे। बकौली चौक सांई मंदिर के सामने सड़क के दोनों किनारे कार खड़ी होने से जाम लग गया।
स्टेशन चौराहा: दोपहर 3 बजकर 5 मिनट, यह चौराहा शहर का सबसे व्यस्ततम चौराहा माना जाता है, बस से रवाना होने वाली बसें इसी चौराहे से होकर गुजरती हैं, हर पांच मिनट में बसें निकलती हैं और स्टेशन तक ऑटो आते जाते हैं, बार-बार जाम लगता है, बावजूद यहां भी ट्रैफिक कर्मी गायब थे। राय चौराहा पर भी यातायात पुलिस कर्मी नहीं थे।
समाधान: अतिक्रमण हटाया जाए
शहर के मुख्य मार्गों पर जाम लगने की मुख्य वजह सड़क पर खड़े होने वाले हाठ ठेला और फल सब्जी की दुकानें लगना है, इसके अलावा दुकानों के बाहर जमाकर रखी जा रही सामग्री और फुटपाथों पर अतिक्रमण है। यदि अतिक्रमण हटा दिया जाए और सब्जी फल विक्रेताओं हॉकर्सजोन में शिफ्ट करा दिए जाएं तो समस्या काफी हद तक हल हो सकती है।
स्टॉफ कम है, त्योहार के समय व्यवस्था बदलेंगे
यातायात विभाग में स्टॉफ कम है, 22 लोग ही हैं इनमें से 4 कमिश्नर डयूटी में भोपाल चले गए हैं, एक दो लोग छुटटी पर होते हैं, बाकी जो रहते हैं उनकी चिन्हित प्वाइंटों पर डयूटी लगाई जाती है, दो शिफ्टों में डयूटी रहती है, दोपहर 2 बजे के बाद डयूटी बदलती है इस बीच हो सकता है गड़बड़ी हुई हो। त्योहार के समय व्यवस्था बदलेंगे। एसआई लाखन सिंह, यातायात थाना इंचार्ज
चौराहों पर दोपहर में भी ट्रैफिक जवानों की डयूटी रहती है, मैं पता करता हूं क्याें जवान तैनात नहीं है, दिखवाते हैं।- शिवकुमार सिंह, एएसपी, दमाेह
सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को हटाया जाना है, अतिक्रमण भी हटाया जाएगा, जल्द कार्रवाई करवाते हैं। –भैयालाल सिंह, सीएमओ, नगर पालिका
Source link




