Chhattisgarh
बजट में आम जनता को किया गया दरकिनार : प्रिंस शर्मा

जांजगीर-नैला। 01 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जांजगीर-नैला नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष प्रिंस शर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें आम जनता को पूरी तरह दरकिनार किया गया है।
उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर बजट में कोई ठोस राहत नहीं दी गई है। इस बजट से आम नागरिकों को किसी विशेष लाभ की उम्मीद नहीं है और सरकार केवल बड़े-बड़े वादों के सहारे जनता को भ्रमित कर रही है।
प्रिंस शर्मा ने आरोप लगाया कि बजट में आम लोगों की बजाय चुनिंदा वर्गों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि भविष्य में ऐसा बजट लाया जाए जो वास्तव में आम जनता के हितों और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया हो।
Follow Us




