Chhattisgarh
फर्जी दस्तावेज़ मामले में बालको प्रतिनिधि के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

कोरबा। फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत किए जाने से जुड़े प्रकरण में माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग, कोरबा ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। मामले में नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण बालको प्रबंधन के प्रतिनिधि प्रतीक जैन के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही या न्यायिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास स्वीकार्य नहीं है। न्यायालय का यह आदेश दर्शाता है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति लापरवाही को सख्ती से लिया जाएगा।

न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बाद अब संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मामला आगे की सुनवाई के लिए अगली तिथि पर सूचीबद्ध किया गया है।
Follow Us




