प्रतियोगिताओं का आयोजन: एकांकी की प्रस्तुति से सामाजिक बुराईयों , नशाबंदी और भ्रष्टाचार पर किया कड़ा प्रहार

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Guna
  • A One off Presentation Made A Strong Attack On Social Evils, Prohibition And Corruption

गुना31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय में चल रहे युवा उत्सव में तृतीय दिवस का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। जिसमें एकांकी स्किट (हास्य नाटिका) माइम (मूकाभिन्य) एवं मिमिक्री एवं पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर का विषय ’’बाल उत्पीड़न’’ था छात्राें ने एकांकी के माध्यम से समाज की बुराईयों पर कड़ा प्रहार किया। तथा नशााबंदी एवं भ्रष्टाचार पर अपना अभिनय प्रस्तुत किया। हास्य नाटिकाओं में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, मस्ती की पाठशाला, राजनीति एवं नेता शिक्षा का लल्लनटॉप विषयों पर छात्रों ने हास्य व्यंग्य प्रस्तुत किया।

मूकाभिनय में एसिड अटैक एवं रानी लक्ष्मी बाई को माध्यम बनाते हुए अभिनय किया गया। मिमिक्री में एमए इतिहास के छात्र अनिकेत कलावत ने विविध राजनेताओं, फिल्मी कलाकारों, पशु पक्षी की आवाजों में सभी का मनोजंन किया। प्राचार्य बीके तिवारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए बताया कि कल समापन सत्र में समस्त विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। युवा उत्‍सव के तहत 22 विधाओं में छात्राओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं।

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं द्वारा प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहें हैं। युवा उत्सव के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा तथा वे विभिन्न विधाओं में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button