पौधों में से निकला 5 किलो गांजा: कुरोचार के एक घर में पीछे लगा रखे थे गांजे के दो पौधे, गिरफ्तार

[ad_1]

श्योपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सेसईपुरा थाना पुलिस ने कुरोचार ग़ांव से 5 किलो 200 ग्राम वजनी गांजे के पौधों जब्त किए है। यह गांजे के पौधे आरोपी ने अपने घर के पीछे खेत में लगा रखे थे। जो काफी बड़े हो गए थे। पुलिस ने गांजे के पौधो को जब्त करने के साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिले में नशे के खिलाफ अभियान एसपी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इसके तहत सेसईपुरा थाना प्रभारी नरेन्द्र राजपूत को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम कुराचोर में नबाब पुत्र मस्तराम यादव ने अपने घर के पीछे खेत में गांजे के पौधे लगा रखे है।

इस सूचना पर सेसईपुरा थाना पुलिस ने तत्काल दबिश दी तो आरोपी के घर के पीछे खेत में गांजे के दो पौधे खड़े मिले, जो काफी बड़े हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर कटवाया तो उनका वजन 5 किलो 200 ग्राम निकला। जिसकी कीमत 41 हजार के आसपास आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी नबाब यादव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button