पैसा डबल करने का झांसा देते 3 पकड़ाए: शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, 5 लाख रुपए, चेकबुक, 3 मोबाइल और लैपटाॅप जब्त

[ad_1]
बालाघाट34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बालाघाट कोतवाली पुलिस ने रकम दोगुनी करने के नाम पर लोगों को झांसा देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को एसपी समीर सौरभ ने बताया कि 27 अक्टूबर को थाना कोतवाली में शिकायत प्राप्त हुई थी कि हीरालाल डेहरिया, नंदकुमार मंडलेकर और उपेश मेश्राम एक निजी होटल में सेमिनार का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें वे लोगों को स्कीम का लालच देकर 10 माह में पैसे डबल करने का प्रलोभन दे रहे हैं। शिकायत पर एसपी और एएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली को तत्काल टीम गठित कर संबंधित लोगों से पूछताछ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दस्तावेज जब्त किए गए। जिसमें मामला अनियमित जमा प्रतिषेध अधिनियम-2019 अंतर्गत पाए जाने पर मामला पंजीबद्ध किया है।
ये सामग्री हुई जब्त
पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास 5 लाख रुपए नगद, पांच चेकबुक, तीन मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किया है। आरोपी लोगों को ट्रेडिंग में पैसा लगाकर दोगुनी राशि पाने का लालच देते थे। इस मामले के खुलासे में सीएसपी अंजुल अंयक मिश्रा, कोतवाली टीआई केएस गेहलोत, एसआई महेश शर्मा, अमित गौतम, विकास सिंह, कोमेंद्र गौतम आदि का सहयोग रहा।


Source link




