Chhattisgarh
पूर्व प्रधान मंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अटल परिसर में दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

जांजगीर चांपा। 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती मनाई जाएगी। स्व.अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती की पूर्व संध्या पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और सांसद कमलेश जांगड़े सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर में दीप प्रज्वलन कर स्व.अटल बिहारी वाजपेई को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े जांजगीर नैला नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़ेवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोषी सिंह,नंदनी राजवाड़े, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी,संतोषी दुबे पुष्पेन्द्र सिंह,राकेश रूपवानी,अनिल शर्मा,हितेश यादव, मणिकांत अग्रवाल, अनुराधा शुक्ला, देवा गढ़ेवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Follow Us




