Chhattisgarh

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के अनुशंसा एवं सतत् प्रयास से नैला-बलौदा महुदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 50 करोड़ 8 लाख 10 हजार रुपये स्वीकृत

छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के अनुशंसा एवं सतत् प्रयास से जांजगीर-चांपा जिले में महत्वपूर्ण नैला-बलौदा महुदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए 50 करोड़ 8 लाख 10 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 20.775 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। इस मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। ज्ञात हो कि पिछले दिनों पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जी से प्रत्यक्ष भेट कर नैला-बलौदा महुदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा था, जिसकी स्वीकृति आज प्राप्त हुई है। नैला-बलौदा महुदा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र, अंचल एवं जिले के नागरिकों ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी जी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button