पावर कंपनीज से ईडी आलोक सिंह एवं एजीएम उमेश कुमार मिश्र को भावभीनी विदाई

- सेवा भवन में प्रबंध निदेशकों ने किया सम्मानित
रायपुर, 31 मार्च 2026। छ्त्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ से कार्यपालक निदेशक (वित्त) आलोक सिंह एवं अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा सहित कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों को अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय सेवा भवन में आयेजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला, प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर तथा निदेशक आरए पाठक ने सेवानिवृत्त ईडी सिंह एवं एजीएम श्री मिश्र को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभव ने पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि दोनों अधिकारियों ने तीनों कंपनियों में सेवाएं देते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
आलोक सिंह अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पावर कंपनी निरंतर प्रगति कर रही है। पिछले कुछ वर्षों से कंपनी में किये गए नवाचार और उपायों से काफी सुधार हुआ है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की 14 वीं रिपोर्ट में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ए ग्रेड मिला है।
श्री मिश्र ने कहा कि पत्रकारिता से लेकर अविभाजित मध्यप्रदेश विद्युत मंडल से लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज और मुख्यमंत्री सचिवालय में 24 वर्षों तक की यात्रा चुनौतियों से भरी रही, किन्तु सबके सहयोग से सभी कार्य सफलतापूर्वक एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जा सके। दोनों अधिकारियों ने प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशकगण सर्वश्री वी.के. साय, सी.एल. नेताम, एम.एस. चौहान, आर.पी. नामदेव, संदीप मोदी, एम.आर. बागड़े, मनीष गुप्ता उपस्थित रहे।
साथ ही मुख्य अभियंता ए.एम. परियल, गिरीश गुप्ता, के.बी. पात्रे, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी, श्रीमती नंदनी भट्टाचार्य, अब्राहम वर्गीस, संजीव सिंह, संजय शुक्ला, सुभाष शर्मा, डी. नाथ , पी गोसावी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एल. पंचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर में ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित समारोह में अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्रा, लेखा अधिकारी ऋषि कुमार ठाकुर, इम्मानुएल दास, सहायक प्रबंधक राधेश्याम केशरवानी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक बिशेश्वर प्रसाद कांत, कनिष्ठ पर्यवेक्षक रामचरण वर्मा तथा लाइन सहायक श्रेणी-1 महेश कुमार वर्मा को भी सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी गोविंद पटेल एवं आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी ने किया।
साथ ही ट्रांसमिशन कंपनी के मान संसाधन विभाग ने एजीएम (पीआर) उमेश कुमार मिश्र एवं सहायक प्रबंधक राधेश्याम केसरवानी को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता एएम परियल, उप महाप्रबंधक श्रीमती अल्पना शरत तिवारी, पंकज सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी ने किया।
सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।




