Chhattisgarh

पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 बोलीदारों ने लिया भाग


कोरबा, 29 अक्टूबर 2026/ कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा (खनिज शाखा) द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के प्रावधानों के अंतर्गत जिले की तीन रेत खदानों-भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा की नीलामी प्रक्रिया दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को संपन्न की गई।
उक्त रेत खदानों के लिए दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को निविदा आमंत्रण सूचना (छप्ज्) जारी की गई थी। नीलामी की प्रक्रिया डैज्ब् पोर्टल के माध्यम से रिवर्स ऑक्शन पद्धति से संपन्न कराई गई। निर्धारित सीलिंग प्राइस ₹200 के विरुद्ध न्यूनतम बोली राशि ₹50 प्रस्तुत किए जाने के फलस्वरूप पात्र बोलीदारों के मध्य पोर्टल के माध्यम से लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई। लॉटरी प्रक्रिया के उपरांत तीनों रेत खदानों के लिए अधिमानी बोलीदार घोषित किए गए।

भिलाईखुर्द रेत खदान की नीलामी में कुल 115 बोलीदारों ने भाग लिया। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आशीष कुमार गुप्ता, निवासी वार्ड क्रमांक 2, बाजारपारा, कोटमीकला, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़ को अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।


इसी प्रकार, कुदमुरा-2 रेत खदान की नीलामी में कुल 241 बोलीदारों ने भाग लिया। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से श्री हरजिंदर सिंह, निवासी गढ़फुलझर, बसना, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़ को अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।


चारपारा रेत खदान की नीलामी में कुल 132 बोलीदारों ने भाग लिया। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से श्री जुगेश्वर बाग, निवासी पलसापाली, महासमुंद-अंकोरी क्षेत्र, छत्तीसगढ़ को अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया।


इस प्रकार जिले की तीनों रेत खदानों की नीलामी प्रक्रिया में कुल 488 बोलीदारों ने भाग लिया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डैज्ब् पोर्टल के माध्यम से रिवर्स ऑक्शन एवं लॉटरी के जरिए अधिमानी बोलीदारों का चयन किया गया।


खनिज विभाग द्वारा नीलामी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न कराया गया। खदानों का संचालन संबंधित नियमों, स्वीकृत अनुमति एवं निर्धारित शर्तों के अधीन ही किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button