परिजन ही करवा रहे बालश्रम: रस्सी से करतब दिखा रहे थे बच्चों, चाइल्ड लाइन ने परिजनों को दी समझाईश

[ad_1]
धार43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

धार के निजी अस्पताल के सामने नाबालिग बच्चों के माध्यम से करतब दिखाकर रुपए कमा रहे परिवार से बच्चों को चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया है। हालांकि परिवार आर्थिक तंगी के चलते बच्चों के माध्यम से करतब दिखा रहा था। साथ ही परिजन भी इसमें शामिल थे।
ऐसे में परिवार सहित नाबालिग बच्चों को चाइल्ड लाइन की टीम अपने कार्यालय लेकर गई, जहां पर पूछताछ के बाद दोपहर परिजनों को बाल कल्याण समिति के समक्ष जानकारी दी गई। यहां निर्णय के बाद बच्चों को परिजनों को शाम के समय फिर सौंपा गया है। समिति के सदस्यों ने परिजनों को इस तरह नाबालिग बच्चों से काम नहीं करवाने की हिदायत भी दी है।
चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक राधेश्याम काजले ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी थी कि 7 साल के मासूम बच्चों से महाजन हॉस्पिटल के सामने काम करवाया जा रहा है।
यहां पर एक बड़ी रस्सी पर करतब दिखाने का काम बच्चों द्वारा किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची व परिजनों सहित बच्चों को लेकर आई। जहां पर परिवार के लोगों ने बताया कि वे मूलत छत्तीसगढ के निवासी होकर अलग-अलग क्षेत्रों में घुमकर करतब दिखाकर पूरा परिवार भरण-पोषण करता है।
परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने के चलते सभी लोग यहीं काम करते है। साथ ही बच्चों के दस्तावेज नहीं होने के कारण बच्चें स्कूल भी नहीं जा पा रहे है। जिसके बाद बाल कल्याण समिति को इस बात की जानकारी दी गई तथा परिजनों को बच्चों से बाल श्रम नहीं करवाने के लिए आवेदन के माध्यम से आश्वस्त किया गया है। अब बच्चों के दस्तावेज संबंधी कार्रवाई भी जल्द ही की जाएगी।

Source link




