Chhattisgarh

पदस्थापना के बाद से ही पशु चिकित्सालय नहीं आ रहे डॉक्टर, 2 माह से लटका ताला

पदस्थापना के बाद से ही पशु चिकित्सालय नहीं आ रहे डॉक्टर, 2 माह से लटका ताला

कोरबा। नगर पंचायत छुरीकला में मवेशी मालिकों को बीमार होने पर राहत नहीं मिल रही है। नगर पंचायत में पशु चिकित्सालय होते हुए भी इस विषय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण उचित इलाज समय पर नहीं मिलने से मवेशियों की मौत हो रही है।

पशु चिकित्सालय में यह स्थिति पिछले दो माह से निर्मित हो रही है, क्योंकि वहां पशु चिकित्सक है ही नहीं। जिससे पशु मालिकों में इस तरह की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पहले एक महिला पशु चिकित्सक को यहां पदस्थ किया गया था। पदस्थापना के साथ ही वे अवकाश पर चल रही हैं। जिसके कारण वहां कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। एक चिकित्सक के साथ ही वहां एक कंपाउंडर की भी पदस्थापना हुई है। जो गांव गांव में जाकर मवेशियों का उपचार करता था। उसे भी किसी अन्य पशु चिकित्सालय में स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसके कारण ग्राम पंचायत छुरी का पशु चिकित्सालय चिकित्सक विहीन हो गया है। नगर के गौ सेवकों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में जानवर अनेक तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं जिन्हें उचित समय पर उपचार नहीं मिल पाने से मौत हो रही है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से क्षेत्र के जानवर बीमारी और दुर्घटना से बे मौत मर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button