नेशनल हाईवे-30 पर हुआ हादसा: ट्राले की टक्कर में कॉलेज प्रिंसिपल की मौत, कॉलेज से घर लौटने के दौरान हुआ एक्सीडेंट

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Mandla
- College Principal Dies In Trolley Collision, Accident Happened While Returning Home From College
मंडलाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे एनएच-30 पर ग्राम जगनाथर के नजदीक अंजनिया से महाराजपुर जा रहे बाइक सवार को रायपुर से जबलपुर जा रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव की हादसे में मौत हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव अपनी बाइक (एमपी 13 एमडी 9775) से कॉलेज में डयूटी करने के बाद अपने घर महाराजपुर जा रहे थे। तभी रायपुर से आ रहे ट्राला (यूपी 17 एटी 6861) ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। जिससे प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव की मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने जब्त किया ट्राला
पुलिस ने ट्राला को जब्त कर लिया है। ट्राला चालक नरेश पिता पतिलाल केवट निवासी जिला सिंगरौली पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

प्रभारी प्राचार्य प्रतीक श्रीवास्तव।

Source link




