नेशनल पार्क में आज खुला: कान्हा पार्क में पहले दिन 580 सैलानियों ने किया भ्रमण, फील्ड डायरेक्टर ने गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

[ad_1]

बालाघाट3 घंटे पहले

बालाघाट के कान्हा नेशनल पार्क में आज पार्क खुलने के पहले दिन शाम तक दोनों सफारी में सभी गेट से 580 पर्यटक आए। इन पर्यटकों को 116 जिप्सी से पार्क का भ्रमण कराया गया। कुछ सैलानियों को ही टाइगर के दर्शन हुए बाकी सभी को छोटे वन्य प्राणी ही घूमते करते दिखे।

पार्क के फील्ड डायरेक्टर खुद मुक्की गेट में पर्यटकों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते देखे गए। पार्क प्रबंधन ने आज खटिया गेट पर विधिवत पूजा अर्चना कर गेट खोला। पार्क में नवरात्रि पर्व होने से उपस्थिति कम रही कोई भी विदेशी सैलानी आज नही पहुंचा, न ही कोई प्रमुख हस्ती आज पार्क में आई थी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button