नि:शुल्क यात्रा: मां महाकाली भक्त मंडल 131 भक्तों को करवाएगा पावागढ़ की यात्रा

[ad_1]
शाजापुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मां महाकाली भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा शनिवार को शहर से पावागढ़ के लिए यात्रा रवाना हुई। आजाद चौक से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर नई सड़क होते हुए यात्रा ट्रैफिक पॉइंट चौराहा के पास पहुंची। यहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष संतोष जोशी, भाजपा नेता आशीष नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम टेलर आदि ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में मां की महाआरती की गई। वहीं आजाद चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रा संयोजक रघुवीर सिंह पंवार ने बताया कि यात्रा का यह 14वां वर्ष है। इसमें हर बार की तरह इस बार भी 131 भक्तों को नि:शुल्क यात्रा पर ले जा रहे हैं। इस दौरान राजकुमार शर्मा, अजय ढींगरा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




