निजी स्कूल के हॉस्टल से चार बच्चे हुए लापता: पुलिस ने बच्चों की तलाश की शुरू, सीसीटीवी में जाते हुए नजर आए बच्चे

[ad_1]
![]()
जबलपुर8 मिनट पहले
ग्वारीघाट स्थित श्री गुरु शिवनारायण स्कूल के हॉस्टल से देर रात चार बच्चे अचानक ही कहीं चले गए, बच्चों के लापता होने की सूचना परिजन और स्कूल प्रबंधन ने ग्वारीघाट थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। लापता हुए बच्चे 7 से 11 साल के है। पुलिस को हॉस्टल से बाहर निकलते समय बच्चों के कुछ सी.सी.टी.वी फूटेज भी मिलें है जिसके आधार पर पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई है।
बच्चों के परिजनों ने बताया कि आज सुबह स्कूल प्रबंधन का फोन आया कि आपके बच्चे कहीं चले गए है जिसके बाद हम लोग स्कूल पहुंचे है। परिजनों के मुताबिक बच्चों से आखिरी मर्तबा परसों फोन पर बात हुई थी। इसके बाद आज पता चला कि बच्चे कहीं चले गए है। बच्चों के गायब होने के बाद से परिजन परेशान है।
श्री गुरु शिवनारायण स्कूल से लापता हुए चारों बच्चों की उम्र 7 से 11 साल की है जो कि 1से 5 कक्षा में पढ़ते हैं हैं। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि रात को गेट में ताला लगाया गया था आज सुबह देखा तो ताला खुला हुआ था। बच्चों के स्कूल से लापता होने की सूचना ग्वारीघाट थाना पुलिस को दी गई है।
श्री गुरु शिवनारायण प्राथमिक शाला ग्वारीघाट से बच्चों के गायब होने के बाद ग्वारीघाट थाना पुलिस अब चारों ही बच्चों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक स्कूल के हॉस्टल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, पर जब स्कूल के आसपास लगे कैमरो को खंगाला गया तो चारों ही बच्चे जाते हुए दिख रहें है जिनकी तलाश की जा रही है।
Source link




