नारी शक्ति पुरस्कार: 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित, महिला सशक्तिकरण के लिए दिए जाएंगे पुरस्कार

[ad_1]

बैतूल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और कमजोर, हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की भलाई लिए काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने नारी शक्ति पुरस्कार- 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पुरस्कार के लिए इच्छुक व्यक्ति/संगठन/समूह/गैर सरकारी संगठन अपने आवेदन वेबसाइट www.awards.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं।

आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। पात्रता मानदंड और अन्य विवरण के लिए नारी शक्ति पुरस्कार-2022 के लिए विस्तृत दिशा निर्देश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट https://wcd.nic.in/acts/guidelines-nari-shakti-puraskar-2022-onwards पर उपलब्ध है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

31 अक्टूबर तक प्राप्त सभी आवेदन पत्रों नामांकनों पर वर्ष 2022 के लिए विचार किया जाएगा। नारी शक्ति पुरस्कार 2022 महिला सशक्तिकरण, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की भलाई लिए काम करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए वर्ष 8 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button