Chhattisgarh

नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद; आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम उदयभांठा में कार्रवाई करते हुए 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उदयभांठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम उदयभांठा निवासी सत्यनारायण भैंना को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय सहित थाना नवागढ़ पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button