नर्मदापुरम में चाकूबाजी: रसूलिया रेलवे डबल फाटक के पास 2 लोगों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

[ad_1]
नर्मदापुरमएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

घायल युवक।
नर्मदापुरम में रसूलिया रेलवे फाटक के पास शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे चाकूबाजी की घटना हुई। घटना में 2 युवक घायल हुए। जिसमें एक ही हालत गंभीर है। दोनों घायल युवक को नर्मदा अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही रात 11 बजे SDOP पराग सैनी, देहात थाना टीआई संजय चौकसे अस्पताल पहुंचे। घायल दोनों युवक नर्मदापुरम शहर के रहने वाले है। घटना कैसे हुई और किसने चाकू से हमला किया। घायल के नाम गोल्डी राजपूत और हिमांशु निवासी रसूलिया नर्मदापुरम बताए जा रहे है। बयान के बाद घटना स्पष्ट हो पाएगी। टीआई चौकसे ने बताया चाकूबाजी की सूचना आई। घटना की तस्दीक करने आए हैं। कुछ देर बाद ही कुछ क्लियर कर पाएंगे।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us




