Chhattisgarh

नरियरा में भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक सम्पन्नमेडिकल सुविधा और ग्रुप इंश्योरेंस पर हुई विस्तृत चर्चा

जांजगीर चांपा। जेएसडब्ल्यू केएसके महानदी कंपनी से जुड़े पेंशनधारियों की संस्था भूविस्थापित जीवन निर्वाह भत्ता समिति की मासिक बैठक नगर पंचायत नरियरा स्थित भगत कुआं मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भूविस्थापित 8 ग्रामों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में प्लांट प्रबंधन की ओर से नियुक्त टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान पेंशनधारियों के लिए मेडिकल सुविधा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि ने पेंशनधारियों का ग्रुप इंश्योरेंस किए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित योजना के तहत पेंशनधारी परिवारों को सरकारी योजना ईएसआईसी की तर्ज पर प्रदेश के लगभग सभी बड़े अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर आगे की रणनीति और बेहतर योजना तैयार करने के लिए अगली बैठक 8 मार्च 2026, दिन रविवार को पुनः भगत कुआं मंदिर परिसर, नरियरा में आयोजित की जाएगी।

समिति ने सभी पेंशनधारी सदस्यों से आगामी बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सुझाव देने और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी निभाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button