नदी पार करते ट्रैक्टर समेत 3 बहे!: हिवरा वासुदेव के पास हुआ हादसा, ड्राइवर तैर कर आया बाहर, रेस्क्यू टीम को मिली ट्राली, तलाश जारी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • The Accident Happened Near Umranala Hivra Vasudev, The Driver Came Out Swimming, The Search For Laborers Is On

छिंदवाड़ाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

छिंदवाड़ा के मोहखेड़ क्षेत्र में बुधवार शाम हुई तेज बारिश के चलते उमरानाला से हिवरावासुदेव के बीच स्थित उमरा नदी उफान पर थी । तभी ईट से भरा एक ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में बह इसमें ड्राइवर समय 4 लोग सवार थे जिसमें ड्राइवर बाकी मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गए । घटना की सूचना मिलते ही तत्काल उमरानाला और मोहखेड पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया।

लेकिन सुबह तक सिर्फ यहां ट्राली ही मिल पाई थी पानी का तेज बहाव होने के कारण ट्रैक्टर और उसमें सवार तीन लोगों का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। गुरुवार को भी सुबह से ही नदी के आसपास पानी में बहे लोगों के परिजन और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है ग्रामीण की मदद से पुलिस तीनों युवकों की तलाश की जा रही है।

यह मजदूर बहे

पुलिस ने बताया कि हिवरावासुदेव निवासी ट्रैक्टर चालक 26 वर्षीय रवि उईके के साथ गांव के 25 वर्षीय अनिल धुर्वे, 24 वर्षीय विनोद कड़वे और 23 वर्षीय अजय धुर्वे ईंट लेने मोरडोंगरी गए थे। बुधवार रात बारिश की वजह से उमरा नदी उफान पर थी।

मोरडोंगरी से ईंट लेकर लौट रहे ट्रैक्टर सवार उमरा नदी का रपटा पार कर रहे थे। आधे रपटे पर आकर ट्रैक्टर नदी में पलट गया। हादसे में चालक समेत चारों युवक बह गए थे। चालक रवि तैरकर पानी से बाहर आ गया। विनोद, अनिल और अजय का सुराग नहीं लगा है।

बारिश के चलते नदी आ गई थी उफान पर

आपको बता दें कि उमरानाला क्षेत्र में बुधवार को काफी बारिश हुई थी जिसके कारण क्षेत्र के नदी नाले उफान पर आ गए थे ऐसे में पानी के तेज बहाव में ईट से भरा ट्रैक्टर पार कराना ड्राइवर को भारी साबित हो गया, और वह बह गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button