Chhattisgarh

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके सरकारी निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार तथा आगामी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में बेहतर प्राथमिक, उप-स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पतालों के उन्नयन से जुड़े मुद्दों पर केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने राज्य की जरूरतों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बैठक को दोनों नेताओं ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सक्षम और जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Back to top button