Entertainment

दिव्या खोसला की दहाड़, बोलीं- ‘हर तरफ सांप हैं, फिल्में कॉपी, कलेक्शन फेक और अवॉर्ड्स ऑन सेल!’

Divya Khosla Mukesh Bhatt Controversy: बॉलीवुड में एक बार फिर बड़ी कंट्रोवर्सी शुरू हो गई है। इस बार मामला जुड़ा है एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर दिव्या खोसला और जाने-माने फिल्ममेकर मुकेश भट्ट से। ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब दिव्या की फिल्म ‘सावी’ (2024) की कहानी और आलिया की ‘जिगरा’ (2024) की कहानी काफी मिलती-जुलती दिखी।दिव्या का आरोप है कि जिगरा का आइडिया उनकी फिल्म से लिया गया है। दिव्या ने सिर्फ कॉपी किए जाने की बात ही नहीं कही, बल्कि उन्होंने यह भी दावा किया कि जिगरा के कलेक्शन को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खाली थिएटर की तस्वीरें पोस्ट करके सवाल उठाए कि जब हॉल खाली हैं, तो इतने बड़े कलेक्शन कैसे हो रहे हैं?

जब मीडिया ने इस बारे में मुकेश भट्ट से सवाल पूछा, तो उन्होंने काफी सख्त लहजे में कहा- ‘ये सब पब्लिसिटी पाने के लिए किया जा रहा है। आलिया जैसी स्टार को किसी की नकल करने की जरूरत नहीं है।’ उनका ये बयान सामने आते ही मामला और गरम हो गया। दिव्या ने इसके बाद एक बड़ा कदम उठाया- उन्होंने अपनी और मुकेश भट्ट की फोन कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर डाल दी। रिकॉर्डिंग में वह मुकेश से पूछती हैं कि क्या उन्होंने उन्हें लेकर ‘छिछोरी हरकतें’ जैसी बात कही थी। रिकॉर्डिंग में मुकेश इस बात से साफ इंकार करते हैं और कहते हुए सुनाई देते हैं कि यह सब किसी और कैंप ने फैलाया है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं। उन्होंने ये भी कहा कि यह सब दिव्या के जन्मदिन पर होना को-इंसीडेंस नहीं, बल्कि प्लानिंग लग रहा है।

दिव्या ने हाल ही में इस पूरे मामले पर फिल्मीबीट से एक्सक्लुसिवली खुलकर बात की। उन्होंने कहा- ‘जन्मदिन खुशी का दिन होता है। लेकिन उसी दिन मेरे खिलाफ इतनी नेगेटिव खबरें फैलाना बिल्कुल गलत था। ये सब अचानक एक साल बाद क्यों उठाया गया? इसमें जरूर किसी की प्लानिंग है।’ उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में ग्रुपबाजी, लॉबिंग और इनसाइडर्स-आउटसाइडर्स का खेल आज भी बहुत चलता है। उन्होंने कहा- ‘यहां असली टैलेंट नहीं देखा जाता। अवॉर्ड्स खरीदे जाते हैं, कलेक्शन बढ़ाए जाते हैं और खुद को बेस्ट बताया जाता है। जो लोग बाहर से आते हैं, उनकी राह मुश्किल कर दी जाती है।’

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी आरोप
दिव्या ने बताया कि उनके गानों और प्रोजेक्ट्स की रिलीज पर अचानक नेगेटिव कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है। उन्होंने कहा- टएक बार मैंने पोस्ट में कहा कि मैं कैंप और पीआर एजेंसी को एक्सपोज करूंगी और देखते ही देखते सारी ट्रोलिंग बंद हो गई। इसका मतलब साफ है कि ये सब प्लान तरीके से होता है।’

‘मैं आवाज उठाती रहूंगी’
दिव्या ने साफ कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं- ‘मैं सच बोलती रहूंगी। लोग सामने नहीं आते और पीआर एजेंसी के पीछे छुपकर खेल खेलते हैं। लेकिन मैं डरी नहीं हूं। मेरे पास एक प्लेटफॉर्म है और मैं गलत चीजों को उजागर करती रहूंगी।’

Related Articles

Back to top button