Chhattisgarh

दिनेश कुमार वैष्णव भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत

कोरबा,05 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश महामंत्री पवन साय, कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के द्वारा दिनेश कुमार वैष्णव को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

दिनेश कुमार वैष्णव इससे पूर्व एनजीओ प्रकोष्ठ, पार्षद पद सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी संगठन में उनके दीर्घ अनुभव, कर्मठता, निष्ठा एवं ईमानदारी को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनोनीत किए जाने पर दिनेश कुमार वैष्णव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करेंगे। साथ ही अपने अनुभव का उपयोग करते हुए प्रदेश संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का सतत प्रयास करेंगे।

पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक और सुदृढ़ कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button