Entertainment

‘द पैराडाइज’ के दूसरे गाने ‘येशा नागुला’ की रिलीज से पहले डलास कॉन्सर्ट में नानी और अनिरुद्ध रविचंदर ने मचाया धमाल!

मुंबई । ‘द पैराडाइज’ का पहला गाना ‘आया शेर’ पूरे देश में सेंसेशन बन गया था। अब दूसरे गाने ‘येशा नागुला’ को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ही हाई है, क्योंकि कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ नेचुरल स्टार नानी भी धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं!

द पैराडाइज भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में नजर आएंगे। मशहूर फिल्ममेकर श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को अनाउंसमेंट के बाद से ही जबरदस्त बज मिला हुआ है। फिल्म के दमदार टीजर, पोस्टर्स और गानों ने इंटरनेट पर खूब धूम मचाई है और दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर शानदार फिल्म की झलक दिखाई है। जहां टीजर और पहला गाना ‘आया शेर’ ने पूरे देश में सनसनी मचा दी, वहीं अब मेकर्स दूसरा गाना ‘येशा नागुला’ रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके रिलीज से पहले ही अमेरिका के डलास में हुए कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के कॉन्सर्ट में नानी ने स्टेज पर जमकर धमाल मचा दिया।

कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के कॉन्सर्ट के दौरान जैसे ही ‘द पैराडाइज’ का ‘येशा नागुला’ स्टेज पर छाया, वहां मौजूद ऑडियंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। पहले से ही हाई एनर्जी माहौल था और नेचुरल स्टार नानी की धमाकेदार एंट्री ने इसे और भी जबरदस्त बना दिया। गाने की दमदार एनर्जी पूरे वेन्यू में गूंज उठी और क्राउड खुशी से झूम उठा। नानी और अनिरुद्ध मिलकर एक ऐसा हाई-एनर्जी ट्रैक देने का वादा कर रहे हैं, जो किसी बड़े बैंंगर से कम नहीं होगा। गाने की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, इसे लेकर फैंस का एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

इस बीच, द पैराडाइज का टीजर और इसके प्रमोशनल एसेट्स पहले ही नए बेंचमार्क बना रहे हैं और कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। इसके गाने ‘आया शेर’ ने यूट्यूब पर 200 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं और इसे 1.8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर हजारों रील्स बनाई जा रही हैं और फैंस नानी के लुक और उनके सिग्नेचर हुकस्टेप को रीक्रिएट कर रहे हैं। इन सभी चीजों ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है।

एसएलवी सिनेमाज के प्रोडक्शन में बनी द पैराडाइज 24 सितंबर 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत आठ भाषाओं में बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ग्लोबल लेवल को देखते हुए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से द पैराडाइज को इंटरनेशनल मार्केट्स में प्रेजेंट करने के लिए संपर्क किया है। शानदार डायरेक्टर, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ द पैराडाइज सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े कल्चरल फेनोमेनन के रूप में सामने आ रही है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button