Entertainment

‘डोंट बी शाइ’ की यंग और कूल गैंग का दिखा नया अंदाज, आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्टर

मुंबई। आलिया भट्ट ने एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें दर्शकों को अपकमिंग प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोंट बी शाइ’ की लीड गैंग की कूल केमिस्ट्री, यंग एनर्जी और बेफिक्र स्टाइल की एक और झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाटी, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह कमिंग-ऑफ-एज रोमांस दोस्ती, प्यार और बड़े होने के इस खूबसूरत लेकिन थोड़े उलझे सफर को दिल छू लेने वाले और मजेदार अंदाज में दिखाने का वादा करता है।

‘डोंट बी शाइ’ को श्रीति मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म को इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने प्रोड्यूस किया है, जबकि ग्रिश्मा शाह और विकेश भुटानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘डोंट बी शाइ’ का प्रीमियर 25 सितंबर 2026 को भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा। फिल्म हिंदी में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Back to top button