डामर के बढ़ते कीमतों के बावजूद भी जिला एवं निगम प्रशासन ने कसी कमर, प्रदेश में बना नगर निगम कोरबा इसका उदाहरण

0 25 करोड़ रूपये से ज्यादा हो रहे विभिन्न सड़कों का डामरीकरण कार्य
0 बहुप्रतीक्षित मांगें हुई पूरी – सड़क रोशनी व्यवस्था कार्य का किया जायेगा लोकार्पण
कोरबा 23 अक्टूबर 2026 – वर्ष 2026 में वर्षा ऋतु के दौरान निगम के 07 जोनांतर्गत विभिन्न मुख्य एंव आंतरिक सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी थी, जिसे नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वर्षा ऋतु के समाप्त के पश्चात जर्जर सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है, जिसके तहत प्रमुख रूप से नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत आरएसएस नगर जोन में मेडिको से दादरनाला कलवर्ट तक हनुमान मंदिर तक 99 लाख 97 हजार रूपये की लागत से डामरीकरण, सडक निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। अतः निगम के अन्य वार्डो के मुख्य मार्गो, संपर्क सड़कों व आवासीय कालोनियों के सड़कों का जीर्णाेद्धार कराया जाना है।
उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय एवं अन्य अतिथियों के हाथों कोसाबाड़ी चौक अंतर्गत 24 करोड़ रूपये से ज्यादा के सड़क डामरीकरण कायो का भूमिपूजन व शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया गया। जिन सड़कों के डामरीकरण कार्य किये जाने हैं, उनमें वार्ड क्र. 66 अंतर्गत सुराकछार बस्ती में पिताम्बर तंवर घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक 25 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण, वार्ड क्र. 55 मेन रोड सेमीपाली चौक से पीपल चौक होते हुये सलिहाभांठा सड़क की ओर 20 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोरबा जोन में सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड अंडरब्रिज रोड तक 01 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोरबा जोन में पावर हाउस रोड फाटक पुराने बस स्टैण्ड अंडरब्रिज रोड तक 01 करोड़ 57 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण, कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत जैन चौक से घंटाघर तक 01 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक तक 01 करोड़ 99 लाख रूपये से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 49 राजीव नगर के विभिन्न स्थानों में 35 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 12 केारबा जोन अंतर्गत सुनालिया ब्रिज स्टेशन रोड नहर पास तुलसी मार्ग गली एवं मुरारका गली होते हुये सीतामणी मुख्य मार्ग तक 88 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, परिवहन नगर जोन अंतर्गत डीडीएम रोड से लालूराम कालोनी होते हुये मेन रोड से बस स्टैण्ड तक 01 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 03 अंतर्गत सुनालिया ब्रिज से तुलसीनगर बाईपास रोड तक 01 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत सुभाष चौक से सबस्टेशन तक 98 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत वार्ड क्र. 24 नेहरूनगर में 55 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 32 पोड़ीबहार चर्च से लक्की बिग बास्केट मोड तक 01 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगनडभार आंगनबाड़ी तक 66 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 58 अंतर्गत सरदार पटेल नगर के आवासीय क्षेत्र में 01 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 58 अंतर्गत सरदार पटेल नगर के व्यवसायिक क्षेत्र में 01 करोड 45 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य, वार्ड क्र. 38 अंतर्गत लालघाट बालको में चेकपोस्ट से रिसदा चौक तक 01 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से बीटी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 39 एवं 40 अंतर्गत रिसदा चौक से गायत्री मंदिर तक 01 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से बीटी रोड निर्माण, वार्ड क्र. 64 अंतर्गत प्रेमनगर मुख्य सड़क से कपाटमुड़ा डिपरापारा बस्ती तक 01 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य तथा परिवहन नगर जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 15 सीएसईबी चौक से टीपी नगर चौक तक 01 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से सड़क डामरीकरण का कार्य किया जाना हैं।
वर्तमान स्थिति अनुसार अभी हाल ही में विश्व स्तर पर डामर की बढ़ते कीमतों के बावजूद भी जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा ने कोरबा शहर के विभिन्न वार्डो के प्रमुख एवं संपर्क सड़कों को चमकाने का जिम्मा लिया अपने हाथों में, पूरे प्रदेश में बना नगर निगम कोरबा इसका उदाहरण।
निगम द्वारा अभी हाल ही में कोरबा जोन, टीपीनगर जोन, कोसाबाड़ी जोन, पं.रविशंकर नगर जोन, बालको जोन, दर्री जोन एवं सर्वमंगलानगर जोन के वार्डो में विभिन्न विकास व निर्माण कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया जाना है, जिसमें वार्ड क्र. 04 राताखार मुख्य मार्ग में पुराना पुल से मुक्तिधाम तक सड़क बत्ती स्थापना कार्य, वार्ड क्र. 58 सरदार वल्लभभाई पटेल नगर पेट्रोल पम्प चौक से कार्पोरेशन साईट प्रधानमंत्री आवास तक सड़क बत्ती प्रदाय एवं स्थापना तथा वार्ड क्र. 51, 52 अंतर्गत रामनगर चौक से सीपेट होते हुये अयोध्यापुरी तक सड़क रोशनी व्यवस्था कार्य किया जायेगा।




