Chhattisgarh
जिले में अब तक 358.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

बेमेतरा | चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 01 अगस्त 2024 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 358.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील दाढ़ी में 471.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 257 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है।
संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 385.2 मि.मी. वर्षा, नांदघाट तहसील में 305.2 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 340.3 मि.मी., देवकर तहसील में 415 मि.मी, वर्षा थानखम्हरिया तहसील मे 312 मि.मी., वर्षा भिंभौरी तहसील में 274.3 मि.मी. एवं साजा तहसील में 469 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
Follow Us










