Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत, यादव समाज के साथ की अहम चर्चा

जांजगीर-चांपा। क्षेत्र में आज यादव समाज द्वारा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। अपने प्रवास के दौरान विधायक का स्वागत बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ जनों से लेकर युवाओं तक की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत नेता जी चौक से हुई, जहां दोपहर 2:30 बजे बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव का आतिशबाजी, पुष्पहार और जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकजुटता और उत्साह साफ नजर आया।

स्वागत समारोह के बाद विधायक देवेंद्र यादव दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका पार्षद विष्णु यादव के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में सामाजिक एकता को मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने और समाज के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

विधायक देवेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है, वहीं वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी को मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में यादव समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सुरेश यादव, छतराम यादव, रामचंद्र गोपाल, जवाहर यादव, दीपक यादव और नीलसागर यादव सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने न केवल सामाजिक एकता को मजबूत किया, बल्कि आने वाले समय में समाज के विकास के लिए एक सकारात्मक दिशा भी तय की है।

Related Articles

Back to top button