जांजगीर-चांपा: 22 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

जांजगीर-चांपा, 21 अक्टूबर। जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पामगढ़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4,400 रुपये है, और घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पामगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार भास्कर (40 वर्ष), पिता मोहन, निवासी मेउ, हाल मुकाम पामगढ़ और कलेश्वर यादव (32 वर्ष), पिता स्व. राजाराम यादव, निवासी नंदेली, थाना पामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।
दोनों मामलों में पामगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 468/2026 और 469/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक रामलाल मार्कण्डेय, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी, हरप्रसाद सिन्हा, विनोद मनहर और महिला आरक्षक मोनिका जोगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




