Chhattisgarh

जपहु जाइ शंकर सत नामा, होइहिं हृदय तुरत बिश्रामा- राजेश्री महन्त जी

  • तृतीय श्रावणी सोमवार को शिव दर्शन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए महामंडलेश्वर

रायपुर, 28 जुलाई । तृतीय श्रावणी सोमवार को महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास का शिव दर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने जिला महासमुंद एवं बलौदा बाजार भाटापारा के अनेक स्थानों पर विराजित भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों का दर्शन पूजन कर लोक कल्याण की कामनाएं की। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महंत रामसुंदर दास ने 28 जुलाई 2025 दिन सोमार को सिरपुर, जिला महासमुंद पहुंचकर गंधेश्वर नाथ महादेव, जिला बलौदा बाजार भाटापारा में भूतेश्वर नाथ महादेव अमेठी, सिद्धेश्वर नाथ महादेव पलारी, देवेश्वर नाथ महादेव देवसुंदरा तथा सिद्धेश्वर नाथ महादेव ग्राम जारा में दर्शन पूजन व भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक करके लोक कल्याण की कामनाएं की।

उन्होंने श्री रामचरितमानस में भगवान श्री रामचंद्र जी के द्वारा नारद मुनि को दिए गए उपदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि- जपहु जाइ शंकर सत नामा। होइहि तुरत हृदय बिश्रामा।। अर्थात मनुष्य के जीवन में जब भी कोई कष्ट आ जाए तो उन्हें भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ‘ओम नमः शिवाय’ का जाप करना चाहिए इससे हृदय में तुरंत ही शांति मिलती है। हमें शास्त्रों में बताए हुए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। अलग-अलग स्थान में राजेश्री महन्त रामसुंदर दास के साथ भूषण ठेठवार, मनीष चंद्राकर, राधेश्याम वर्मा, सुमित तिवारी, लाला वर्मा, प्रेमदास, यमलोक साहू, इंद्र कुमार वर्मा,कोमल दास वैष्णव, शंकर मंदिर समिति के सभी सदस्य गण, रामतीरथ दास जी, सहदेव यादव, चंद्रिका मिश्रा, प्रवीण धुरंधर, एवं उनके साथी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, राजीव त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button