Chhattisgarh

जगदलपुर : केंद्रीय विद्यालय में सतर्कता जागरुकता सप्ताह का आयोजन

जगदलपुर, 04 नवंबर। केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में शुक्रवार को एनएमडीसी नगरनार के सहयोग से सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक अनुभाग हेतु चित्र बनाकर रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए चित्र बनाकर रंग भरना था। इस प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी, चौथी तथा पांचवी कक्षा के छात्रों ने भाग लिया।

संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार पॉल व प्रधान अध्यापक कमल नारायण सोनी तथा एनएमडीसी के सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार मिश्रा द्वारा बच्चों काे प्रोत्साहित किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए आवश्यक सामग्री एनएमडीसी के द्वारा उपलब्ध कराया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी की रचिता गौड़े, कक्षा तीसरी की रूही सिंहा, कक्षा चौथी की ख्याति मधुकर, कक्षा चौथी की हर्षिका साव, कक्षा तीसरी की समृद्धि ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिन्हें एनएमडीसी की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button