‘छावनी नाका चौराहे’ का नाम ‘भगत सिंह’ किया जाए: आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांगकर रैली निकाली, चौराहे पर भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाई जाए

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Agar malwa
  • Aam Aadmi Party Workers Took Out A Rally Demanding That A Life size Statue Of Bhagat Singh Should Be Installed At The Crossroads

आगर मालवा3 मिनट पहले

आगर मालवा के छावनी नाके चौराहे पर शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाई जाने की मांग का मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बुधवार को आम आदमी पार्टी ने अपर कलेक्टर रवि कुमार सिंह को सौंपा गया। इस दौरान कार्यकर्ता हाथ में भगत सिंह का चित्र लिए भी पहुंचे और नारेबाजी भी की।

ज्ञापन में बताया कि आज उनका जन्मदिवस है और इस दिन सभी भगत सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहते हैं। माल्यार्पण करना चाहते हैं, लेकिन जिस महान विभूति ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में देश के खातिर बलिदान दे दिया और फांसी पर झूल गए, आज उस महान स्वतंत्रता सेनानी की कोई प्रतिमा आगर मालवा के जिले स्तर पर भी नहीं है और न ही किसी चौराहे का नामकरण उनके नाम से है। ज्ञापन के माध्यम से आगर मालवा के छावनी चौराहे पर शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थापित करने ओर इस चौराहे का नाम भगत सिंह के नाम से करने की मांग की। ज्ञापन के पूर्व कार्यकर्ताओं ने गांधी उपवन में उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष बाबूलाल मालवीय, नारायण सिंह सोलंकी, सुजान सिंह बगड़ावत, संजय मालवीय, मनोहर दास बैरागी, अजय मालवीय, राधेश्याम सोलंकी, बद्रीलाल प्रजापति, प्रेमनारायण मालवीय, सरदार सिंह बगड़ावत, नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, अब्दुल गफ्फार खान, भगवान सिंह गुर्जर, राहुल गुर्जर, अजय मालवीय, नितिन शर्मा, हर्षिता शर्मा, प्रमोद भटनागर, रामलाल मालवीय सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button