छत्तीसगढ़ से राज्य सभा की रिक्त हो रही दो सीटों पर चुनाव 16 मार्च को, नामांकन 5 मार्च तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्य सभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए चुनावों की घोषणा कर दी गई है। ये चुनाव 16 मार्च सोमवार को होंगे। इसके लिए नामांकन 26 फरवरी से 5 मार्च तक होंगे।
छत्तीसगढ़ से राज्य सभा की रिक्त हो रही दो सीटों के लिए चुनावों की घोषणा कर दी गई है। ये चुनाव 16 मार्च सोमवार को होंगे। इसके लिए नामांकन 26 फरवरी से 5 मार्च तक होंगे। यह सीटें कांग्रेस के केटीएस तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल खत्म होने की वजह से हो रहें हैं। विधानसभा में सदस्य संख्या को देखते हुए इस बार नए चुनाव में एक एक सीट भाजपा, कांग्रेस को मिलेगी।
हालांकि यहां भी कांग्रेस में स्थानीय नेता को ही राज्यसभा में भेजे जाने की वकालत की जा रही है। कुछ नेता आने वाले दिनों में इस सिलसिले में पार्टी हाईकमान से चर्चा भी कर सकते हैं। दूसरी तरफ, भाजपा में यह तय है कि किसी स्थानीय को ही राज्यसभा में भेजा जाएगा। कई हारे हुए बड़े नेता इसके लिए प्रयासरत हैं। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल रहेगी।
बता दें कि 10 राज्यों से राज्यसभा की कुल 37 सीटें खाली हो रही है। जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की सात है। वहीं तमिलनाडु की 6, ओडिशा की 4, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 3, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 2, तेलंगाना की 2 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट खाली हो रही है।




