Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 16 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, निरीक्षक से बने डीएसपी

विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर राज्य सरकार का निर्णय, पदस्थापना आदेश जल्द

रायपुर, 30 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया है। यह निर्णय 24 मार्च 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर लिया गया।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर तथा विशेष शाखा के निरीक्षकों को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) एवं सहायक सेनानी के पद पर नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹56,100 – ₹1,77,500) में पदोन्नति प्रदान की गई है, जिसका प्रभाव कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होगा।

पदोन्नत अधिकारियों में निरीक्षक (विशेष शाखा) से श्रीमती सविता सिंह परिहार, अरनोल्ड संतरी बड़ा तथा विष्णु प्रसाद देशमुख शामिल हैं। वहीं कंपनी कमांडर संवर्ग से बृजेश कुमार भदौरिया, अविनाश कुमार अग्निहोत्री, हरीश कुमार तिवारी, अमित शर्मा, मनीष कुमार साहू, शैलेन्द्र कुमार सेन, देवनारायण सिंह, इन्द्रसेन बंजारे, मिलमन मिंज, ओमप्रकाश सेन, राकेश कुमार सलाम, राम बहादुर शर्मा एवं शब्बीर अली को पदोन्नति दी गई है।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना (पोस्टिंग) संबंधी आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे। इस पदोन्नति से पुलिस विभाग में प्रशासनिक मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button