Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का उग्र विरोध — दीपका थाना में ज्ञापन सौंपा, दोषियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

कोरबा/दीपका, 7 नवंबर 2025:/छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और मातृभावना का अपमान करने वालों के खिलाफ आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने दीपका थाना पहुँचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन रायगढ़ निवासी आशीष अग्रवाल उर्फ जिमी अग्रवाल, दीपक लालवानी एवं विनोद पांडा व राजेश उदासी के विरुद्ध सौंपा गया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ महतारी और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति अभद्र, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियाँ की हैं।

इन बयानों से न केवल प्रदेश की तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों की भावनाएँ आहत हुई हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक सौहार्द्रता और शांति को भी ठेस पहुँची है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुर्रे, महावीर यादव, दीपका खंड महासचिव जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, तथा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सुरजीत सोनी ने संयुक्त रूप से कहा —

“छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ असामाजिक तत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ हम संविधान और कानून के दायरे में रहकर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि —

“आशीष अग्रवाल उर्फ जिमी अग्रवाल, दीपक लालवानी और विनोद पांडा व राजेश उदासी जैसे लोग छत्तीसगढ़ के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का दुस्साहस कर रहे हैं। इनके शब्द केवल किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ समाज की गरिमा और छत्तीसगढ़ महतारी की मर्यादा पर प्रहार हैं। ऐसे लोगों की मानसिकता निंदनीय और विध्वंसक है। प्रशासन को चाहिए कि इन व्यक्तियों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें उदाहरण स्वरूप दंडित करे, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ न कर सके।”

इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सैकड़ों सेनानियों ने प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया, और आरोपियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र प्रसाद राठौर,
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिला कोरबा संयोजक नवल साहू,
जिला महासचिव बादल दुबे,
दीपका खंड अध्यक्ष लाला साहू,
दीपका महासचिव महावीर यादव,
महिला जिला अध्यक्ष चंचल महंत,
जिला उपाध्यक्ष सुनीता खूंटे,
महिला जिला महासचिव प्रेरणा कुर्रे,
महिला अध्यक्ष दीपका चमेली ध्रुव,
महिला सेनानी मुस्कान साहू,
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना दीपका अध्यक्ष बसंत चंद्राकर,
दीपका संयोजक ओम केवट,
सक्रिय सेनानी छोटेलाल मारवा,
दर्री महामंत्री कन्हैया सारथी,
सक्रिय सेनानी राधे विश्वकर्मा,
आशीष यादव,
बालको खंड संयोजक राकेश सूर्यवंशी,
एवं सैकड़ों सेनानी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि —

“छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान की रक्षा हर छत्तीसगढ़िया का कर्तव्य है। जो कोई भी हमारी संस्कृति, मातृभूमि और अस्मिता का अपमान करेगा, उसके विरुद्ध यह आंदोलन जारी रहेगा।”

जय जोहार जय छत्तीसगढ़

Related Articles

Back to top button