Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आज व कल: राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश मुख्य रूप से रहेंगे शामिल

संगठन सरकार के कामकाज पर चर्चा संभव

रायपुर, 21जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक आज 21 जुलाई को होगी। बैठक में संगठन और सरकार के कामकाज पर चर्चा होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश मुख्य रूप से शामिल होंगे।

बताया गया है कि दोपहर बाद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद रात में कोर ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कोर ग्रुप की बैठक में संगठन और अन्य स्थानों पर लंबित नियुक्तियों पर चर्चा होगी। साथ ही सरकार और संगठन के कामकाज की विस्तार से समीक्षा किए जाने की संभावना है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

कल 22 जुलाई को मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक होगी जिसमें भी शिवप्रकाश मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button