Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ भाजपा कोर कमेटी: सरकार-संगठन में संतुलन की कोशिश

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन
दोनों उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह

रायपुर, 12 मई 2026/ प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप में अहम बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अनुशंसा पर गठित नई कोर कमेटी में दोनों उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को शामिल किया गया है।

प्रदेश भाजपा के सबसे ताकतवर मानी जाने वाली कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव के अलावा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को जगह दी गई है।

इसके अलावा क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) अजय जामवाल, महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री और अमर अग्रवाल, लता उसेंडी, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा और डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी को भी कोर ग्रुप में शामिल किया गया है।


प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक के बाद कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यसमिति के विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button