Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को पुनः होगी परीक्षा

0.पेपर लीक के दावों के बाद माशिमं का बड़ा फैसला, छात्रों से नई तिथि के अनुसार तैयारी जारी रखने की अपील

रायपुर, 23 मार्च 2026।
छत्तीसगढ़ में कक्षा 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। पेपर लीक के दावों के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है।

मंडल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब हिंदी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सभी आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति में न रहें और नई निर्धारित तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।

इस फैसले के बाद प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को एक बार फिर हिंदी विषय की परीक्षा देनी होगी। वहीं, इस निर्णय को परीक्षा व्यवस्था में सख्ती और सतर्कता के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button