“छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा” को लेकर आम आदमी पार्टी की जिलास्तरीय बैठक संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता

कोरबा। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन विस्तार अभियान के तहत रविवार को घंटाघर स्थित पार्टी कार्यालय में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने की। उन्होंने बताया कि आम जनता आम आदमी पार्टी की रीति–नीति एवं पारदर्शी राजनीतिक सोच से प्रभावित होकर लगातार पार्टी से जुड़ रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और मजबूत करना तथा चारों विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाना था।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पार्टी कार्यालय पहुंचे और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष रिचर्ड लोगन एवं प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा सिंह ने सभी नए सदस्यों को प्रमाणपत्र देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
लोगन ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 15 नवंबर 2025 से प्रदेशव्यापी “छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा” की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य जल, जंगल, जमीन एवं स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि यात्रा जब कोरबा पहुंचेगी, तब जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर इसे सफल बनाएंगे।
सदस्यता लेने वालों में पूर्व रामपुर विधानसभा प्रत्याशी लता सिंह, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कमल सिंह धुर्वे, पाली से विनोद कुमार, कटोरी नागोई से ईश्वर सिंह, आशीष लाल, नीलू दिवाकर, रूमगरा से पप्पू साहू, निर्मला साहू, पूजा साहू, रितेश श्याम, रंजीत ठाकुर, उपेंद्र कुमार, लता, सुनीता लश्कर, रजनी अग्नाशा, गजरीबाई, राम कुमारी, द्रौपदी यादव, कुदारी नवीना ठाकुर, मीना साहू एवं पवन पूजन सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।
बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा सिंह, लोकसभा सचिव शत्रुघ्न साहू, लोकसभा उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, लोकसभा उपाध्यक्ष विजय नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास, रामपुर विधानसभा प्रभारी धर्मदास गुप्ता, कटघोरा विधानसभा प्रभारी गोरेलाल पटेल, जिला कोषाध्यक्ष सोमराज, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वेदलाल बनवासी, लोकसभा मीडिया प्रभारी रामलाल मार्को, पूर्व जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया, महिला विंग की नेत्री सरोज यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




