छत्तीसगढ़ की महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं- धनेश्वरी धीवर

छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज की महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव धनेश्वरी धीवर ने बढ़ते भागदौड़ की जिंदगी में कुछ समय निकालकर महिलाओं को सहकारिता का महत्व बताते नारी सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए स्व सहायता समूह बनाकर आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना ही को उद्देश्य माना और महिलाओं के उद्यमिता एवं सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में कैथल जिला के कलायत खंड के कुराड गांव में पराली से हस्तशिल्प एवं कला पर आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

यह कार्यक्रम ग्रांट थार्नटन भारत और जीआईजेड
द्वारा आरसेती के सहयोग से आयोजित किया गया जिसमें छग से मास्टर ट्रेनर पैरा यानी पराली कला विशेषज्ञ धनेश्वरी धीवर ने कृषि वेस्टेज मानी जानी वाली पैरा यानी पराली को कैसे महंगे क्राफ्ट बनाकर उच्च मूल्य वाले हस्तशिल्प उत्पादों में बदला जा सकता हैं पंजाब और हरियाणा की महिलाओं के साथ साथ देश की आधी आबादी के लिए रोजगार का सृजन करने का एक अच्छा पहल है





